Skip to main content

सुभाष चंद्र बोस का लक्ष्य

सुभाष चंद्र बोस महत्वाकांक्षी थे । जब वे अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर होने वाले अत्याचारों से रुबरू हुए तो उन्होंने तय किया कि अपनी मातृभूमि को हर कीमत पर मुक्त करवाएंगे।
 "तुम काले भारतीय, चुप रहो" एक अंग्रेज विद्यार्थी अपने भारतीय सहपाठी पर चिल्लाया। यह दृश्य था, कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज का, अंग्रेजों के शासनकाल में । उस अंग्रेजी विद्यार्थी ने भारतीय विद्यार्थी को पकड़ा और एक चांटा मारा। किसी ने इसका विरोध नहीं किया। परंतु एक भारतीय सहपाठी को यह बदतमीजी सहन नहीं हुई ।उसने इसका विरोध करने का निश्चय किया ।उसी समय तक प्रोफेसर ने कक्षा में प्रवेश किया , पूरी कक्षा में शांति छा गई । पर उस समय साहसी बालक का मन अशांत था। उसने समस्या का विश्लेषण किया और भारत को अंग्रेजों के चंगुल से हर कीमत पर मुक्त कराने का संकल्प किया। एक दिन उसने नारा दिया, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा ।" आपको पता है - यह बालक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे।
Story Motivation inspiring goals
Subhash Chandra Bose

 सुभाष चंद्र बोस का उद्देश्य स्पष्ट था इसलिए उन्होंने इंडियन सिविल सर्विस (आज की आईएएस) का परित्याग किया। आजादी के आंदोलन में प्रारंभ से कांग्रेस में महात्मा गांधी के साथ थे । एक बार भी गांधीजी के प्रबल विरोध के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। बाद में हुए अंग्रेजों द्वारा जेल में भी डाले गए । किंतु वे जेल से भाग निकले और उन्होंने सिंगापुर जा कर आजाद हिंद फौज का नेतृत्व संभाला । द्वितीय विश्वयुद्ध मैं यही फौज अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ी ।
यह सब संभव हो पाया क्योंकि
1. उनका लक्ष्य निर्धारित था।
2. उन्होंने अपने संकल्प के अनुसार ही उद्देश्य प्राप्त की योजना बनाई और लक्ष्य को प्राप्त किया।
3. इसका मूल्य चुकाने को सदैव तत्पर रहें ।उन्होंने अपना सारा जीवन, सारे सुख उसी के लिए विसर्जित कर दिए । इसलिए हम उन्हें नेता जी कहते हैं ।

धन्यवाद आपका अगर आपको स्टोरी पसंद आई तो इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

Daily hindi motivational quotes

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...