Skip to main content

सफलता की हर कहानी महान असफलताओं की भी कहानी है EVERY SUCCESS STORY IS ALSO A STORY OF GREAT FAILURE | Hindi Motivational Stories

motivational stories, Inspiring Stories,Daily Motivation Hindi, Safalta ki kahani, hindi motivational story,This is the best motivational story in hindi


सफलता की हर कहानी महान असफलताओं की भी कहानी है EVERY SUCCESS STORY IS ALSO A STORY OF GREAT FAILURE | Hindi Motivational Stories


असफलता सफलता हासिल करने का राजमार्ग है। सफलता का रास्ता  असफलता से होकर ही गुजरता है।  अगर कोई व्यक्ति बोले की  वह कभी भी असफल नहीं हुआ है तो इसका मतलब साफ़ है की वह झूट बोल रहा है। I.B.M के टॉम वाट्सन का कहना है कि  " अगर आप सफल होना चाहते हैं , तो अपनी असफलता की दर दुगुनी कर दीजिये। "

अगर हम इतिहास पढ़ें , तो पाएंगे की  सफलता की हर कहानी के साथ महान असफलता भी जुडी हुयी है।  लेकिन लोग उन असफलताओं पर ध्यान नहीं देते। वे केवल नतीजों को देखते हैं , और सोचते हैं की उस  आदमी  ने क्या किस्मत पायी है , "वह सही वक़्त पर, सही जगह रहा होगा "

सफलता की हर कहानी महान असफलताओं की भी कहानी है  EVERY SUCCESS STORY IS ALSO A STORY OF GREAT FAILURE


एक आदमी की जिंदगी की कहानी बड़ी मशहूर है यह आदमी 21 साल उम्र में BUSINESS में FAIL हो गया , 22 साल की उम्र में एक चुनाव हार गया, 24 साल की उम्र में उसे BUSINESS में फिर असफलता मिली , 26 साल की उम्र में उसकी WIFE की डेथ हो गयी , 27 साल की उम्र में उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया , 34 साल की उम्र में वह कांग्रेस का चुनाव हार गया, 45 साल की उम्र में उसे सीनेट के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा ,47 साल की  उम्र में वह उपराष्ट्रपति बनने में असफल रहा ,49 की आयु में उसे सीनेट के एक और चुनाव में नाकामयाबी मिली, और वही आदमी 52 साल की उम्र में अमरीका का राष्ट्रपति चुना गया। वह आदमी अब्राहम लिंकन था। 

क्या आप लिंकन को असफल मानेंगे ? वह शर्म से सिर झुका कर मैदान से हट सकते थे , और अपनी वकालत फिर  से शुरू कर सकते थे।  लेकिन लिंकन के लिए हार केवल एक भटकाव थी , सफर का अंत नहीं।  

सफलता की हर कहानी महान असफलताओं की भी कहानी है  EVERY SUCCESS STORY IS ALSO A STORY OF GREAT FAILURE


10 दिसम्बर ,1903 को NEW YORK TIMES के संपादकीय में राइट ब्रदर्स की सोच पर सवालिया निशान लगाया गया, जो उड़ सकने वाली हवा से भी हलकी मशीन का अविष्कार करने की कोशिश क्र रहे थे। इसके एक हफ्ते बाद ही KITTY HAWK में राइट बंधुओं ने अपनी मशहूर उड़ान भरी। 

65 साल की उम्र में कर्नल सैंडर्स (KFC) के पास पूँजी  के नाम पर एक पुरानी कार और SOCIAL SECURITY SCHEME से मिला 100 डॉलर का चेक ही था।  उन्होंने महसूस किया कि पनि हालत बेहतर बनाने के लिए उन्हें कुछ करना चाहिए।  उन्होंने अपनी माँ का फ्राइड चिकन बनाने का नुस्खा याद आया , और वह उसे बेचने के लिए निकल पड़े।  क्या हम जानते  हैं की पहला आर्डर हांसिल होने से पहले उन्हें कितने दरवाजों को खटखटाना पड़ा ? एक अंदाज के मुताबिक पहला आर्डर हांसिल होने से पहले उन्होंने हजारों दरवाजे खटखटाये। हममें से ज्यादातर लोग तीन बार, दस बार , अधिक से अधिक सौ बार कोशिश करके हार मान लेते हैं , और उसके बाद कहते हैं कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। 

  सफल लोग महान काम नहीं करते, वे छोटे छोटे कामों को महान ढंग से करते हैं। 

हेनरी फोर्ड ने जो पहली कार बनायीं , उसमे वह रिवर्स गियर डालना भूल गए थे। 

क्या हम इन लोगो को असफल मानेंगे ? वे समस्याए न होने की वजह से नहीं बल्कि समश्याओ के बाबजूद कामयाब हुए , लेकिन नकारात्मक सोच वाले लोगों को लगता है कि ऐंसे लोगों को कामयाबी केवल तक़दीर की वजह से मिली। 

सफलता  कहानियों महान असफलताओ की कहानियां भी जुडी हुयी हैं। फर्क केवल इतना था की हर असफलता के बाद वे जोश  फिर से उठ खड़े हुए।  इसे पीछे धकेलने वाली नहीं , बल्कि आगे बढ़ने वाली नाकामयाबी कहते हैं।  हम सीखते हुए आगे बढ़ते हैं।  हम अपनी असफलताओं से सबक लेते हुए आगे बढ़ते हैं।  


30 motivation quotes : make your day

सन 1914  में थॉमस एडिसन की फेक्ट्री जल गयी। उस समय उनकी उम्र 67 साल थी। एडिसन जवान नहीं रह गए थे , और फैक्ट्री का बिमा बहुत थोड़े पैसों का था। इसके बाबजूद अपनी जिंदगी भर की मेहनत को धुंआ बन कर उड़ते हुए देख क्र उन्होंने कहा ,"यह बर्बादी बहुत कीमती है।  हमारी सारी गलतियाँ  जल कर राख हो गयी।  मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूँ की उसने हमे नई शुरुआत करने का मौका दिया।  " उस तबाही के 3 हफ्ते बाद ही, उन्होंने PHONOGRAPH का अविष्कार किया।  क्या शानदार नजरिया है। 


आगे सफल लोगो की असफलताओं के कुछ उदाहरण दिए गए हैं -

  • थॉमस एडिसन बिजली का बल्ब बनाने से पहले लगभग 10 हजार बार असफल हुए। 
  • हेनरी फोर्ड  40 साल की उम्र में दिवालिया हो गए थे। 

हमे रस्ते में ठोकरें जरूर लगेंगी।  लेकिन वह हमारे लिए प्रेरणा भी बन सकती है , और हमें बिनम्रता का पाठ पढ़ा सकती है। इससे हम मुसीबत की घडी में अपने अंदर बाधाओं को दूर करने की शक्ति और विश्वास का अनुभव करेंगे। 

हर ठोकर लगने के बाद खुद से पूछें की हमने इस तजर्बे से क्या सीखा ?

तभी  हम रास्ते के रोड़े को कामयाबी की सीढ़ी बना पाएंगे। 

ONLINE खरीदने के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

30 motivation quotes : make your day






Comments

Popular posts from this blog

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

30 motivation quotes : make your day

Quote 1 . जब लोग आपको Copy करने लगें तो समझ लेना जिंदगी में Success हो रहे हों. Quoted 2 . कमाओ…कमाते रहो और तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे. Quote 3 . जिस व्यक्ति के सपने  खत्म, उसकी तरक्की भी खत्म. Quote 4 . यदि “Plan A” काम नही कर रहा, तो कोई बात नही 25 और Letters बचे हैं उन पर Try करों. Quote 5 . जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की. Quote 6 . भीड़ हौंसला तो देती हैं लेकिन पहचान छिन लेती हैं. Quote 7 . अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती हैं. Quote 8 . कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता. Quote 9 . महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है. Quote 10 . जिस चीज में आपका Interest हैं उसे करने का कोई टाईम फिक्स नही होता. चाहे रात के 1 ही क्यों न बजे हो. Quote 11 . अगर आप चाहते हैं कि, कोई चीज अच्छे से हो तो उसे खुद कीजिये. Quote 12 . सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते. Quote 13 . जीतने वाले अलग चीज...

लक्ष्य कैसे बनांयें | HOW TO SET GOALS | SMART GOALS

"सफलता उनको मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।  पंखों से कुछ नहीं होता है हौंसलों से उड़ान होती है।  " LAKSHYA KAINSE BANAYEN, HOW TO SET GOALS, LAKSHYA KYU JARURI HAIN, SMART GOALS, HINDI MOTIVATION नमस्कार दोस्तों आज हम लक्ष्य Goals   के बारे में बात करेंगे।  लक्ष्य कैसे बनांयें | HOW TO SET GOALS  सफलता का मतलब लक्ष्य को हासिल  करना है।  जिन लोगों की जिंदगी में खुद के लक्ष्य नहीं होते हैं वह हमेशा दूसरों के सपनो के लिए काम करते हैं।  इसलिए  जिंदगी में  खुद का एक दमदार सपना और लक्ष्य जरूर होना चाहिए।  बड़े सपने देखना एक खूबसूरत आदत है और सपने नहीं देखना सामाजिक बुराई है।  फर्क इस बात से नहीं पड़ता आप कहाँ से आये हैं , फर्क तो इससे पड़ता है कि आपको जाना कहाँ है।  ज्यादातर लोग GOALS SET क्यों करते   वे लक्ष्यों को महत्वपूर्ण नहीं मानते क्योंकि ऐंसे माहौल में पले - बड़े हैं जहाँ किसी के पास लक्ष्य नहीं रहे हैं। इसलिए वयस्क होने के बाद लक्ष्यों की शक्ति से अनजान रह जाते हैं।  उनको मालूम ही नहीं लक्ष्य कैसे तय क...