Skip to main content

Jeet Aapki book by Shiv Kheda से कुछ महत्वपूर्ण बातें | जीत आपकी You Can Win Quotes

 

Hindi Motivational Quotes, Daily Motivation Hindi, motivation in Hindi, POSITIVE ATTITUDE, Quotes from जीत आपकी 

Jeet Aapki book by Shiv Kheda से कुछ महत्वपूर्ण बातें  | जीत आपकी You Can Win Quotes



जीत आपकी You Can Win Quotes


ONLINE खरीदने के लिए यहाँ पर क्लिक करें 


Jeet Aapki book by Shiv Kheda से कुछ महत्वपूर्ण बातें 

  • एक बार एक आदमी मशहूर फ्रांसीसी दार्शनिक ब्लेज पास्कल मिला, और उनसे कहा -"अगर मेरे पास  आपके जैसा दिमाग हो, तो मैं बेहतर इंसान बन जाऊंगा। "  इस पर पास्कल ने जबाब दिया - "बेहतर इंसान बनो , तुम्हारा दिमाग खुद ब खुद  मेरे जैसा हो जायेगा  " 

  • सपने तो दर्जनों हैं .. पर अहमियत  इस बात की है कि उन्हें अमल  में कैसे लाया जाता है।  - थिओडोर रूजवेल्ट 

  • हमारे सामने मौजूद किसी भी तथ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण उस तथ्य  के बारे में हमारा नजरिया होता है , क्युकी हमारी सफलता या असफलता उसी से तय होती है।  - नॉर्मन  विसेंट पीले 

  • विश्वविद्यालय से युवक बहुत काबिल मगर पढ़े लिखे जाहिल बनकर निकल रहे हैं क्योकि हम युवाओ को नैतिकता  का कोई आधार नहीं दे पा रहे हैं जिसकी उन्हें ज्यादा से ज्यादा तलाश है।  - स्टीवन मूलर, अध्यक्ष , जॉन हॉपकिंस युनिवेर्सिटी 

  • अगर आप सोचते हैं कि ज्ञान पाना महँगा है , तो अज्ञानी बनके देखो।  - डेरेक बॉक 

  • हमारा FIELD चाहे जो भी हो , कामयाबी की बुनियाद तो POSITIVE ATTITUDE ही है। 

  • अगर किसी इंसान में नीचे दी हुयी 5  चीजें हों तो वह स्कूली शिक्षा हांसिल किये बिना भी कामयाब हो  सकता है  - 
  1. चरित्र (Character) 
  2. प्रतिबद्धता (Commitment)
  3. दृढ़ विश्वाश (Conviction) 
  4. तहजीब (Courtesy)
  5. साहस (Courage) 

  • POSITIVE ATTITUDE विकसित करने के 8 कदम -
  1. अच्छी चीजों की तलाश करें 
  2. हर काम को फ़ौरन करने आदत डालें 
  3. अहसानमंद होने का नजरिया बनाएँ
  4. लगातार ज्ञान हांसिल करने का कार्यक्रम तैयार करें 
  5. अच्छे स्वाभिमान का निर्माण करें 
  6. NIGATIVITY से दूर रहें 
  7. जो काम जरुरी हैं , उन्हें पसंद करने  की आदत डालें 
  8. अच्छे ढंग से दिन की  शुरुआत करें 


  • अगर आप सचमुच सफल होना चाहते हैं , तो उन कामों को करने की आदत डालिये , जिन्हे असफल लोग नहीं करना चाहते। 

  • मूल्यवान लक्ष्य की लगातार प्राप्ति  का नाम ही सफलता है।  - अर्ल नाइटिंगेल 

सिर्फ जिंदगी गुजरो - जिओ 
सिर्फ छुओ नहीं - महसूस करो 
सिर्फ देखो नहीं - ग़ौर करो 
सिर्फ पढ़ो नहीं - जीवन में उतारो 
सिर्फ सुनो नहीं - ध्यान से सुनो 
 सिर्फ ध्यान से ही न सुनो - समझो     - जॉन एच रोड्स 

  • जितने की इच्छा  सभी में होती है , मगर जीतने के लिए तैयारी करने की इच्छा बहुत कम लोगो में होती है।  - विंस लॉम्बार्डी 

  • Preparation = Purpose + Principle + Planning + Practice + Perseverance + Patience  + Pride 

  • महान मस्तिष्कों में उद्देश्य होते हैं, अन्य लोगो के पास केवल इच्छाएं  होती है।  - वांशिगटन इरविंग 

  • इंतजार करने वालो  को अच्छी चीजें मिलती ही  हैं , पर केवल  ऐंसी चीजें ही मिलती हैं, जिन्हे कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।  - अब्राहम लिंकन 

  • सबसे बड़ी प्रेरणाशक्ति हमारा विश्वाश है। 

  • कोई आदमी अपने बारे में जो सोचता है , उसी से उसकी तक़दीर तय होती है , या उसके भाग्य के बारे में संकेत मिलता है।  - हेनरी डेविड थोरो 

  • जब आप दूसरों  के लिए अच्छे बन जाते हैं , तो खुद के लिए और भी बेहतर बन जाते हैं। -  बेंजामिन फ्रैंकलिन 

  • प्रतिज्ञा करें कि आप छोटों के साथ नरमी से , बड़ों के साथ करुणा से, संघर्ष करने वालो के साथ  हमदर्दी से , और कमज़ोर व गलती करने वालों के साथ सहनशीलता से पेश आने की।  क्योकि हम अपने जीवन में कभी न कभी इनमे से  किसी न किसी स्थिति से गुजरते हैं।  - लॉयड शीयरर 

  • हम जिन कामों  को लगातार करते हैं, हमारी शख्सियत उन्ही के मुताबिक ढल जाती है।  श्रेष्ठता किसी एक काम से नहीं , बल्कि एक पूरी आदत के नतीजे के तौर पर हांसिल होती है।  - अरस्तू 


"जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते ,
वे हर काम को अलग ढंग से करते हैं।"    - शिव खेड़ा 











Comments

Popular posts from this blog

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

Daily hindi motivational quotes

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...