Skip to main content

दिल्ली की एक मामूली सी बरसाती में जन्मी भारत की मशहूर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी

Shiv Nadar #KnowTheRichest  #dailymarketupdate #startupindia #startupnews #businessnews #businessindia #entrepreneurindia  #indianentrepreneur #indianstartups #skillindia  #digitalindia  #marketnews #startupdelhi #shivnadaruniversity #shivnadar #hcltechnologies #newdelhi #delhi #delhiuniversity #noida

कामयाब लोग अपने फैसलों से दुनियाँ बदलने की ताक़त रखते हैं, वहीँ नाकामयाब लोग अपने फैसले बदलते रह जाते हैं। कुछ ऐसे ही अडिग इरादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की छवि निखारने में देश के मशहूर उद्यमी और HCL ग्रुप के संस्थापक शिव नाडर सफल हुए हैं। आज इन्हीं के अथक प्रयास से भारत कंप्यूटर जगत में अपनी एक ख़ास जगह बना पाया है।

साल 1975 की बात है जब दिल्ली की डीसीएम् कंपनी के कैलकुलेटर डिवीज़न के कुछ युवा इंजीनियरों ने अपने कैंटीन में बैठे बैठे काम से सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एक ऐसा फैसला लिए जिसने आगे चलकर समूचे देश की तक़दीर ही बदल कर रख दी। ये सभी इंजीनियर अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं थे और इनका मन कुछ नया करने के लिए इन्हें झकझोर रहा था। 

जिस व्यक्ति ने इस विचार को जन्म दिया उनका नाम था शिव नाडार। यही वे व्यक्ति हैं जिन्होंने दिल्ली के एक मामूली से बरसाती से शुरुआत कर आज कंप्यूटर जगत में अपनी साख बनाई है। अपने पांच घनिष्ट मित्रों सर्वश्री अर्जुन मल्होत्रा, अजय चौधरी, योगेश वैद्य, एस रमन, महेंद्र प्रताप और सुभाष अरोरा के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर पर्सनल कंप्यूटर बनाने के अपने सपने को साकार करने का निश्चय किया। हालांकि इस काम में काफी आर्थिक परेशानियां भी थीं। अपनी शुरुआत इन्होने Microcomp कंपनी से की जो डिजिटल कैलकुलेटर बनाती थी। 

साल 1976 में भारत सरकार IBM और कोकाकोला जैसी विदेशी कंपनियों की बजाय स्वदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित करना चाह रही थी।सरकार का यह फैसला शिव नाडर और उनके साथियों के लिए एक वरदान साबित हुआ। 

उन्हीं दिनों उत्तर प्रदेश सरकार भी IT उद्योग को प्रोत्साहित करना चाहती थी। अपने सहयोगियों के साथ शिव नाडर ने उत्तर प्रदेश सरकार के समर्थन से शीघ्र ही कंप्यूटर जगत में प्रवेश किया इस प्रकार नॉएडा में HCL ने अपनी उड़ान भरी। साल 1983 के आते आते इसने Hardware और Networking Operational Systems के साथ-साथ Client Server Architecture पर भी अपनी धाक बनानी शुरू कर दी।

इसी तरह विदेशों में भी Far East Computers Limited ,Singapore (FECL) के नाम से अपनी जड़ें मज़बूत करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते HCL अमेरिकी कंपनी HP (Hewlett-Packard) के साथ समझौता कर कंप्यूटर हार्डवेयर में भी पूरी तरह छा गया। 

इतना ही नहीं, Nokia, Ericsson, NEC, AMD और Microsoft जैसी विश्वप्रसिद्ध कंपनियों के साथ मिलकर इसने अपने अस्तित्व को और मजबूत कर लिया। साथ ही Software Development के क्षेत्र में भी HCL Technology के नाम से इसने सॉफ्टवेयर की दुनियाँ में प्रवेश किया और आज क़रीब 40 देशों में अपनी स्थिति मज़बूत कर चुकी है।

इस प्रकार अपने चार दशकों से अधिक के लम्बे सफर में आज HCL ने भारत को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की दुनियाँ में अपनी एक अलग पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की सफलता में शिव नाडर के इस अभूतपूर्व योगदान के लिए इन्हें साल 2008 में पद्म भूषन से सम्मानित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Daily hindi motivational quotes

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...