Skip to main content

संगीत के क्षेत्र में भारत को पहली बार दिलाया ऑस्कर पुरस्कार

 अपनी शास्त्रीय पद्धिति के कारण भारतीय संगीत का दबदबा विश्व विख्यात है। साथ ही हमारे संगीतकारों ने अपनी रचनाओं द्वारा अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। इन्हीं संगीतकारों में AR Rahman एक ऐसी विभूति हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के मिश्रण से एक अनोखी शैली अपनाकर संगीत की दुनियां में तहलका मचा दिया है और आज वे भारत के पहले ऐसे संगीतकार हैं जिन्हें Academy Award और Grammy Award से भी सम्मानित किया जा चुका है।


अपनी शास्त्रीय पद्धिति के कारण भारतीय संगीत का दबदबा विश्व विख्यात है। साथ ही हमारे संगीतकारों ने अपनी रचनाओं द्वारा अपनी एक अलग पहचान भी बनाई है। इन्हीं संगीतकारों में AR Rahman एक ऐसी विभूति हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के मिश्रण से एक अनोखी शैली अपनाकर संगीत की दुनियां में तहलका मचा दिया है और आज वे भारत के पहले ऐसे संगीतकार हैं जिन्हें Academy Award और Grammy Award से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

AR Rahman के पिता तमिल एवं मलयालम फिल्मों में संगीत देते थे इसलिए इन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। लेकिन जल्दी ही इनके सर से पिता का साया उठ गया। इसके बाद तो इनके परिवार पर मानों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। इनके पिता के वाद्य यंत्रों को किराये पर देकर इनकी माँ ने किसी तरह अपने परिवार की नैया को आगे बढ़ाया। 

रहमान भी अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़, छोटे-मोटे Musical Band में काम करने लगे। इनकी प्रतिभा को देखते हुए मशहूर संगीतकार इलयाराजा ने इन्हें अपने साथ जोड़ लिया और मात्र 11 साल की उम्र में रहमान ने मलयालम फिल्मों से अपने संगीत का सफर शुरू किया। 

तभी एक और बड़ी मुसीबत इनपर आन पड़ी। साल 1988 में इनकी छोटी बहन इतनी बीमार पड़ी की बचने की कोई उम्मीद न थी। पिता की मौत के बाद जो परिवार बड़ी मुश्किलों से उबर पाया था, एक बार फिर टूटने लगा। तभी इनकी माँ की मुलाक़ात एक सूफी संत से हुयी जिनकी दुआओं से एक चमत्कारी रूप से इनकी बहन ठीक हो गयी। यहीं से इनके परिवार ने सूफियाना माहौल को अपना लिया और तभी से इनका नाम दिलीप से बदल कर अल्लाह रक्खा रहमान हो गया। 

रहमान फिर से अपनी संगीत की साधना में आगे बढ़ने लगे। इन्होंने इंग्लैंड के मशहूर ट्रिनिटी कॉलेज से Western Classical Music में अपनी संगीत की शिक्षा पूरी की। इसके बाद तो रहमान की संगीत की यात्रा एक इतिहास बन गयी। तमिल फिल्म रोज़ा से शुरू हुयी रहमान की यात्रा ने फिर कभी मुड़कर नहीं देखा।

Comments

Popular posts from this blog

Daily hindi motivational quotes

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...