Skip to main content

क्रिकेट के जूनून ने गुरूद्वारे में शरण लेने के लिए मजबूर किया

Rishabh pant story

हम सभी अपने जीवन में कुछ नया, अच्छा और आकर्षक करने का सपना देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए अपनी जी-जान से उसमे डूब भी जाते हैं। पर हमारे बीच वही सफल होते हैं जो पूरे विश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं। इसी जज़्बे की एक बहुत बड़ी मिसाल है क्रिकेट जगत के आजके उभरते बल्लेबाज और विकेट कीपर ऋषभ पंत। ऋषभ IPL के माध्यम से उभरे और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इन्होने कुछ ही दिनों में हर किसी का दिल जीत लिया। लेकिन ऋषभ का यह सफर इतना आसान भी नहीं रहा। रुड़की के एक बिलकुल ही साधारण से परिवार में जन्मे ऋषभ ने वो दिन भी देखे हैं जब उन्हें दिनभर के भोजन के लिए गुरूद्वारे की शरण लेनी पड़ती थी। फिरभी क्रिकेट के अपने सपने को पूरा करने में इन्होने अपनी जीतोड़ मेहनत लगा दी। भारतीय टीम में अपने नटखट अंदाज़ के लिए मशहूर ऋषभ अपने बचपन में बड़े ही गंभीर और शांत स्वभाव के थे। लेकिन क्रिकेट के प्रति गहरी रूचि के लिए वे अपने मातापिता से काफी डांट फटकार सुनते थे। पढ़ाई में वैसे भी ऋषभ का मन कुछ खास नहीं लगता था। क्रिकेट के प्रति अपने इस पागलपन से आखिर इन्होने अपने परिवार वालों को मना ही लिया। 10-12 साल की उम्र तक पहुँचते ही इन्हें दिल्ली के एक क्रिकेट टैलेंट हंट में अपना हुनर दिखाने का मौका मिला और वहाँ उनका चयन भी हो गया। यहीं दिल्ली के सोनेट क्रिकेट क्लब में वे प्रशिक्षण के लिए हरिद्वार से हफ्ते में दो दिन दिल्ली आने लगे। लेकिन इतनी छोटी उम्र में इस प्रशिक्षण के चलते इन्हें कई मुशीलें उठानी पड़ीं। पैसे की कमी के कारण इन्हें मजबूरन गुरूद्वारे की शरण लेनी पड़ती। इसी तरह प्रशिक्षण पाते पाते अपने एक कोच के सुझाव पर ये कुछ दिन राजस्थान से Under-14 और Under-16 की टीमों में खेलने लगे। लेकिन वहाँ की कुछ भेदभाव की नीतियों के कारण वे वापस दिल्ली चले आये। यहाँ इनकी उत्कृष्ट बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के बलपर 2015 में इन्हें दिल्लीं की रणजी टीम से खेलने का मौका मिला। इसके बाद इन्हें भारत की World Under-19 की टीम में भी जगह मिल गयी। इस टीम में खेलते हुए अपनी धुआंधार प्रदर्शन के चलते 2017 के T-20 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इस समय ये भारत के T-20 खेलने वाले सबसे काम उम्र के खिलाड़ी थे। इसके बाद तो इन्हें 2018 में भारत के इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज़ दौरे में टेस्ट खिलाड़ी का दर्जा भी मिल गया। हालाँकि टेस्ट मैचों के अबतक के अपने करियर में ऋषभ ने करीब 50% के औसत बल्लेबाजी की लेकिन अपनी IPL प्रदर्शन से इन्होने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। भारतीय क्रिकेट में ऐसे खिलाड़ी बड़ी ही मुश्किलों से मिल पाते हैं जो इतने कम समय में इतने बड़े मुक़ाम पर पहुँच पाएं। ऋषभ ने अपनी इस यात्रा से ये साबित कर दिया की राहें चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, अपने दृढ़ निश्चय से अपनी मंज़िल तक पहुंचना आसान हो जाता है। हमें आशा है की ऋषभ अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट जगत को अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

अगर MASSAGE अच्छा लगा तो SHARE जरूर करें। 
मोटिवेशनल कोट्स के लिए INSTAGRAM पर FOLLOW या FACEBOOK PAGE को LIKE करे। 
YOU-TUBE चैनल  सब्सक्राइब करें। 

Comments

Popular posts from this blog

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

Daily hindi motivational quotes

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...