Skip to main content

डी-मार्ट - जिसने देश में रिटेल बिज़नेस की लहर लाई

D mart
D-Mart की कहानी अपने आपमें एक प्रेरणा है। इसके संस्थापक राधाकृष्ण दमानी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बिना किसी बड़ी पूँजी के करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया और ये साबित कर दिया की कैसे शून्य से उठकर जीवन की बुलंदियों को छूआ जा सकता है। राधाकृष्ण दमानी ने अपना जीवन बॉल बेअरिंग के ट्रेडिंग से शुरुआत की। इनके भाई स्टॉक मार्केट का बिज़नेस करते थे। पिता की अचानक मृत्यु ने इनके परिवार को अव्यवस्थित कर दिया था। इन्हें अपने बॉल बेअरिंग के बिज़नेस को बंद करना पड़ा। इसके बाद ये अपने भाई के साथ स्टॉक मार्केट के बिज़नेस में आगे बढ़े और काफी कुछ अच्छा भी करने लगे थे। बहुत पैसे भी कमाए। एक समय तो ये दलाल स्ट्रीट के सबसे बड़े ब्रोकर भी बने। लेकिंग जल्द ही इस बिज़नेस के भेड़िया-चाल से ये ऊब चुके और अपना ही कुछ काम करने का विचार किया। एक छोटी सी पूँजी लगाकर इन्होने डी-मार्ट की नीव रखी। अपनी कुछ विशेषताओं के कारण डी-मार्ट लगातार उन्नति किये जा रहा है। दमानी जी ने हमेशा मध्यम वर्ग के ग्राहकों का ध्यान रखते हुए उन्हें अधिकतम डिस्कॉउंटस दिया। इनके 90% से अधिक स्टोर्स अपने ही हैं, इसलिए किराये की कोई समस्या ही नहीं। अपने वेंडरों का भुगतान ये हर 10वें दिन कर देते हैं। ये अपनी कंपनी में एक पारिवारिक माहौल बनाये रखते हैं और हमेशा सही ऐटिटूड और कमिटेड कर्मचारी रखते हैं, भले ही वे कम पढ़े-लिखे ही क्यों न हों। डी-मार्ट अपने प्रतिद्वंदियों से हमेशा आगे इसलिए होते हैं क्योंकि ये 6 से 7% कीमतें कम रखते हैं। डी-मार्ट अपनी प्रॉपर्टी के कारण बहुत बड़ी बचत कर पाते हैं। ये कभी भी बड़े-बड़े मॉल्स में अपने स्टोर्स नहीं खोलते क्योंकि इससे भी काफी खर्च बच जाता है। साल 2000 के शुरुआत में जब रिटेल बिज़नेस एक स्वप्न ही था, उस समय दमानी जी ने ही इसकी शुरुआत की। इन्होने इस रिटेल बिज़नेस का और ग्राहकों की प्रवृत्ति का गहन अध्यन कर डी-मार्ट की छवि को उजागर किया। आज देश के 200 से अधिक शहरों में अपने स्टोर्स के साथ अपनी सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए, डी-मार्ट की साल 2018 में वार्षिक आय 15 हज़ार करोड़ तक पहुँच गयी है।


अगर MASSAGE अच्छा लगा तो SHARE जरूर करें। 
मोटिवेशनल कोट्स के लिए INSTAGRAM पर FOLLOW या FACEBOOK PAGE को LIKE करे। 
YOU-TUBE चैनल  सब्सक्राइब करें। 

Comments

Popular posts from this blog

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

Daily hindi motivational quotes

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...