Skip to main content

पेन बेचने से शुरुआत कर आज करोड़ों का व्यापार खड़ा किया


पेन बेचने से शुरुआत कर आज करोड़ों का व्यापार खड़ा किया

हम अक्सर किसी अमीर इंसान की उपलब्धियों को देखकर उसकी किस्मत की ही दाद देते हैं लेकिन हमारे ज़हन में ये कभी ख्याल नहीं आता की उसकी इस उपलब्धि के पीछे उसे कितनी मुश्किलें आयी होंगी और उसने किस क़दर मेहनत की होगी। हर सफलता के पीछे एक ज़िद, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय का हाथ होता है।
अपनी छोटी सी उम्र में अपने भाई के साथ साइकिल पर कभी जिसने पेन बेचकर अपनी शुरुआत की, आज वही करोड़ों की कंपनी खड़ी कर चुका है। पावर बैकउप की दुनियाँ में छाने वाले कुंवर सचदेव ने बिना किसी तकनीकी जानकारी के आज इतना बड़ा साम्राज्य बना लिया है। इन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स और लॉ की डिग्री हासिल की। कुछ दिन नौकरियां भी कीं लेकिन जल्द ही अपना काम करने का विचार बनाते हुए केबल इंस्टालेशन करना शुरू किया। एक खोजकर्ता के रूप में उन्होंने जल्द ही भारत के पॉवर बैकअप इंडस्ट्री के विकास और उनकी जरूरतों को भाँप लिया और 1998 में ही उन्होंने Su-kam Power System की स्थापना की। कुछ ही सालो में कड़ी मशक्कत और महेनत करते हुए उन्होंने Su-kam को इंडियन मल्टीनेशनल कंपनी बना दिया और इसे भारत की सबसे विकसित और तेज़ी से बढ़ने वाली इंडस्ट्री माना जाता है। विश्व के पहले प्लास्टिक बॉडी इन्वर्टर के अविष्कार का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है और उनके इस अविष्कार को इंडिया टुडे ने “इनोवेशन ऑफ़ द डिकेड” का भी नाम दिया।

अगर MASSAGE अच्छा लगा तो SHARE जरूर करें। 
मोटिवेशनल कोट्स के लिए INSTAGRAM पर FOLLOW या FACEBOOK PAGE को LIKE करे। 
YOU-TUBE चैनल  सब्सक्राइब करें। 

Comments

Popular posts from this blog

इंसान को कामयाब बनाने वाली खूबियाँ QUALITIES THAT MAKE A PERSON SUCCESSFUL

SUCCESS QUOTES IN HINDI, SAFLATA KAINSE HANSIL KAREN, MOTIVATION FOR STUDENTS, MOTIVATION FOR SUCCESS नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे इंसान को कामयाब बनाने वाली 10 खूबियों के बारे में , अगर ये दस खूबियाँ कोई इंसान अपने अंदर DEVELOPE कर दे तो उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता है। तो आज  हम इन्ही खूबियों  के बारे में बात करेंगे।  इंसान को कामयाब बनाने वाली  खूबियाँ   इच्छा (DESIRE )  प्रतिबद्धता (COMMITMENT )  जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY)   कड़ी मेहनत (HARD WORK)   चरित्र (CHARACTER )  सकारात्मक विश्वास (POSITIVE BELIEVING )  जितना मिले उससे अधिक देना (GIVE MORE THEN YOU GET )  दृढ़ता (PERSISTENCE )  अपने काम पर गर्व (PRIDE OF PERFORMANCE )  शिष्य बनने की इच्छा, सलाहकार की तलाश (BE A STUDENT;GET A MENTOR )

Daily hindi motivational quotes

दिल्ली की झोपड़ पट्टियों से जन्मा एक अभिनेता

दिल्ली की एक झोपड़ पट्टी में जिसने होश संभाला हो, आस पड़ोस के कुछ समृद्ध लोगों के घरों में TV देखने के लिए जिसे दुत्कारा गया हो, वही एक दिन फ़िल्मी दुनियाँ में इस क़दर छा गया की लोग विश्वास नहीं कर पाए। यही वो शक्श हैं जिन्हें हम फिल्म "तारे ज़मीन पर" के नंदकिशोर अवस्थी के किरदार में देख चुके हैं और जिन्हें हम विपिन शर्मा के नाम से जानते हैं। inspiring story vipin sharma  विपिन ने अपना शुरूआती जीवन बड़ी ही मुश्किलों में बिताया। अपने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए दिल्ली के पंजाबी थिएटर में टिकटें बेचीं। थिएटर कलाकारों और सिनेअभिनेताओं के अभिनय को देखकर एक छोटी सी इच्छा ने इन्हें झकझोरा। यही से थिएटर के प्रति इनका झुकाव शुरू हुआ। और एक दिन NSD से अपनी उम्मीदों को उड़ान दी। और तत्कालीन दिग्गज निर्देशकों जैसे केतन मेहता, श्याम बेनेगल आदि के साथ अपनी कला को निखारा। लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उभरीं जिसके कारण इन्हें एक लम्बे अंतराल के लिए विदेश रहना पड़ा। अपने काम के साथ-साथ इन्होने थिएटर और अभिनय के शौक़ को बनाये रखा। कई वर्कशॉप्स भी किये। कनाडा में रहते हुए अभ...